---Advertisement---

बजरंगबली पहनेंगे मैसूर की माला, बुरहानपुर के ढोल पर नाचेंगे भक्त

By
On:
Follow Us

इटारसी। इस हनुमान जयंती पर बजरंगबली मैसूर की माला पहनेंगे तथा उनके भक्त बुरहानपुर के ढोल पर नृत्य करेंगे। हनुमान जयंती आयोजन के लिए आज दोपहर हनुमान धाम मंदिर समिति की बैठक में जयंती आयोजन की प्रारंभिक रूपरेखा तय की गई।
बैठक में तय किया गया कि 5 अप्रेल को श्रीराम नवमी मनाई जायेगी। इस दिन दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव के बाद प्रसादी वितरण होगा। इससे पूर्व सुबह से मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन होगा। हनुमान जयंती के अंतर्गत 10 अप्रेल को सुबह 10 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। इसके बाद भगवान की आरती के पश्चागत शाम 4 बजे से ओव्हर ब्रिज से शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस मंदिर परिसर में संपन्न होगी। मंदिर समिति के सदस्य लखन बैस ने बताया कि इस वर्ष बुरहानपुर से ढोल मंगाए जा रहे है। इसके अलावा हनुमान जी एवं शंकर जी की नृत्य करती मूर्तियां भी शोभायात्रा में शामिल होंगी। शोभायात्रा के लिए भक्त बुरहानपुर से ढोल एवं मैसूर से मालाएं लाएंगे। 11 अप्रेल को सुबह अखंड रामायण पाठ का समापन, हवन, पूर्णाहुति एवं शाम 4 बजे महाआरती एवं 5 बजे से भंडारा प्रारंभ होगा।
बैठक में मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य बजरंग अग्रवाल, सुनील जैन, मनोज सारन, रिषि दुबे, विजय राठी, अवध पांडे, किशोर यादव, संजय शर्मा सहित सैकडो सदस्य उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.