इटारसी। पुलिस ने दो दिन पूर्व नयायार्ड क्षेत्र में एक घर में घुसकर बलवा करने वाले छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभी फरार है। आरोपियों ने दो दिन पूर्व नयायार्ड के प्रेमनगर में आपसी विवाद पर बलवा कर दिया था। ये रेलवे आवास आरबी 402 में हथियार लेकर घुसे थे और एक युवक को पीटा, घर का सामान फैक दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। परिवार के लोगों ने रात 11 बजे पुलिस थाने में आकर शिकायत दर्ज करायी थी, जिस पर पुलिस ने आज आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी शुभम पिता दिलीप सुले की शिकायत पर आज तिलक लामकूचे, दीपक, अजय, आशीष, भूरा, कलीम को गिरफ्तार किया है जबकि रामेश्वर अभी फरार है। इनके खिलाफ धारा 294, 323, 427, 452, 506, 147,148,149 का प्रकरण पंजीबद्ध है। घटना दुर्गा पंडाल के पास हुए विवाद के बाद हुई जब शुभम के भाई ऋषभ ने पंडाल के आपसी विवाद की शिकायत पुलिस को कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर रात 8 बजे आरोपियों ने घर में घुसकर यह घटना कर दी थी।
बलवा करने वाले गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








