इटारसी। नगर मंडल इटारसी के सभी वार्डों के मतदान केंद्रों पर डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनायी गई। सभी ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने डॉ मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कश्मीर में आज ही के दिन उनके द्वारा दिये गए बलिदान को याद किया। तत्पश्चात संगोष्ठी एवं चर्चा का सत्र किया। समस्त 34 वार्डों में कार्यक्रम हुउ. सभी वार्ड अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, नगर केंद्र पालक संयोजक, पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों के कार्यक्रमों में सहभागी बने।
बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







