इटारसी। श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति की माह नव बर की मासिक बैठक गोपालनगर सूरजगंज स्थित श्रीयादव भवन में आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि बसंत पंचमी की मांगलिक तिथि पर सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण विवाह महोत्सव रुक्मणी मंगल के पावन पर्व पर नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। 17 नवंबर रविवार को सायं 4 बजे श्रीयादव भवन में भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान समाज के जिलाध्यक्ष आरके यादव ने मासिक आय व्यय का ब्यौरा दिया। वहीं समिति के युवा मंडल कार्यकारिणी विस्तार पर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही आगामी 29 जनवरी बुधवार को बसंत पंचमी पर श्रीकृष्ण विवाह महोत्सव रुक्मणी मंगल नि:शुल्क सामूहिक विवाह आयोजन निर्णय लिया गया। 29 जनवरी को सुबह दस बजे बसंत उत्सव मनाया जाएगा। सवा दस बजे श्रीकृष्ण यदुवंशम स्मारिका का विमोचन होगा। वहीं नि:शुल्क सामूहिक विवाह बारात प्रस्थान, बारात आगमन एवं पाणिग्रहण संस्कार सुबह ग्यारह बजे से होगा। तत्पश्चात युवक-युवती परिचय स मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ यदुजनों का स मान एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का स मान किया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि नि:शुल्क सामूहिक विवाह के लिए अभी तक पांच जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक डॉ. वीके सीरिया, फूलचंद यादव, राम अवतार यादव, अशोक उमाशंकर यादव, बीके यादव, विमल सीरिया, जीडी यादव, विजयशंकर यादव, प्रवीण यादव, डॉ. मनोज यादव, किशोर सीरिया, विनोद यादव, सोनादेवी यादव, शोभा यादव, मीना यादव, धर्मेश यादव, रश्मि यादव, उमा यादव, सुलभा यादव सहित बड़ी सं या में यदुजन शामिल रहे।
बसंत पंचमी पर होगा श्रीकृष्ण विवाह महोत्सव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







