---Advertisement---

बसों में बैग काटकर चोरी करने वाले सहित दो चोर पकड़े

By
On:
Follow Us

इटारसी। बसों में यात्रियों का बैग काटकर चोरी करने की बढ़ती वारदात और नाला मोहल्ला के सूने मकान में चोरी के बाद पुलिस ने चौकसी करके दो चारों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। इनमें एक उत्तर प्रदेश का शातिर चोर है तो दूसरा पारधी गैंग का सदस्य है।
बसों में लगातार चोरी की वारदात को देखते हुए एसपी ने सख्त और सघन गश्त और निगरानी करके आरोपियों को पकडऩे के निर्देश दिए थे। पुलिस को बसों में बैग काटकर चोरी करने वाले एक आरोपी को पकडऩे में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में शातिर चोरी राकेश पिता फुत्तू सिंह अहेरिया, 45 वर्ष, निवासी ग्राम नगलाउसर थाना उरावली उत्तरप्रदेश और गोलू पिता शर्मा सिंह सबर, उम्र 22 साल निवासी सुगनिलासा चाकुलिया पूर्वी सिंहभूमि झारखंड को पकड़कर पूछताछ की तो राकेश ने अपने दो अन्य साथी हंसराज पिता प्रकाश अहेरिया उम्र 42 वर्ष उत्तरप्रदेश और कृपाल सिंह पिता रामदास अहेरिया 48 वर्ष निवासी उत्तरप्रदेश के साथ मिलकर बसों से बैग काटकर चोरी करना स्वीकार किया है। इसी तरह से आरोपी गोलू सबर ने नाला मोहल्ला में सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने राकेश और गोलू के कब्जे से 6550 रुपए कीमत के दस नग सोने के मोती, सूटकेश, पांच जोड़ कपड़े, आईडी कार्ड आदि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। बस में चोरी करने वाले आरोपी राकेश अहेरिया से से पूछताछ के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

इन वारदात को स्वीकार किया
उल्लेखनीय है कि 10 जून को सुबह 7 बजे इटारसी से फैक्ट्री जाने वाली तिरुपति बस से प्रदीप पिता देवी सिंह रघुवंशी 30 वर्ष, निवासी सुभाष कालोनी जबलपुर के बैग से व उसी दिन सुबह 10 बजे इटारसी से अमरावती जाने वाली बलवंत बस से संगीता पति महेश राठौर 35 वर्ष, निवासी श्रीनगर कालोनी हरदा के बैग से चोरी हुई थी। इसी तरह से नाला मोहल्ला में मकसूद पिता मुराद अली, निवासी नाला मोहल्ला के सूने मकान से नगदी, स्वर्ण आभूषण, कपड़े, सूटकेस, मेकअप का सामान चोरी किया था।

इनकी रही भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक आरएस चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनूप सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक महेश जाट, आरक्षक हरीश, राजेश पवार, भूपेश मिश्रा, हेमंत तिवारी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

ये आरोपी हैं अभी फरार
पुलिस ने बताया कि मामले में अभी हंसराज पिता प्रकाश अहेरिया 42 वर्ष, ग्राम नगलाउसर थाना उरावली जिला मैनपुरी उत्तरप्रदेश, कृपा सिंह पिता रामदास अहरिया 40 साल, निवासी ग्राम नगलाउसर थाना उरावली, जिला मैनपुरी उत्तरप्रदेश फरार हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.