इटारसी। रैसलपुर स्थित एक निजी स्कूल के दो छात्रों में स्कूल बस में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक छात्र ने दूसरे की जमकर पिटाई कर दी और किसी चीज से उसका गला कसने की कोशिश की। बताया जाता है कि यह सब स्कूल बस में टीचर्स के सामने हुआ। पीडि़त छात्र जब घर पहुंचा तो उसने अपने परिजनों को सारी बात बतायी। उसके परिजन मारपीट करने वाले छात्र की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे। चूंकि दोनों छात्र नाबालिग हैं, पुलिस ने उनके परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश दी और आगे से इस तरह का झगड़ा नहीं नहीं करने को कहा। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद थाने में पीडि़त के परिजनों ने शिकायत दर्ज नहीं करायी।
बस में झगड़े छात्र, थाने में हुआ समझौता
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








