राष्ट्रव्यापी वृहद जागरुकता अभियान के तहत ओवरब्रिज पर सफाई
इटारसी। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल के निर्देश पर आज से राष्ट्रव्यापी वृहद जागरुकता अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा की भावना से विशेष सफाई मुहिम चल रही है। शुक्रवार से शुरु इस अभियान के तहत नालियों और सड़कों की सफाई का विशेष अभियान के साथ ही सार्वजनिक महत्व के स्थलों की सफाई और धुलाई कार्य भी किया जा रहा है। आज सफाई अमले ने सुबह सभापति राकेश जाधव के मार्गदर्शन और हेल्थ आफिसर एसके तिवारी तथा सेनेट्री इंस्पेक्टर आरके तिवारी के नेतृत्व में ओवरब्रिज की सफाई की और बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय की दमकल की मदद से सफाई कार्य किया।
तय कार्यक्रम के अनुसार आज 20 सितंबर को स्वच्छता विभाग ने सुबह से ही ओवरब्रिज पर सफाई कर्मचारी लगा दिए थे। यहां सड़क की सफाई के अलावा ओवरब्रिज के किनारों और बीच में जमा धूल और रेत को साफ किया। इसी तरह से बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय को सफाई कर्मचारियों ने साफ करके उसकी धुलाई भी की। 21 सितंबर को विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों, जल स्रोतों के आसपास स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सफाई कार्य कराया जाएगा।
बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय की धुलाई की
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







