सिवनी मालवा। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आज FST टीम ने 136 विधानसभा क्षेत्र में रात्रि शिफ्ट के दौरान राजस्व निरीक्षक श्याम सिंह तारे पुलिस उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह सोलंकी ,वीडियो ग्राफ़र कमल सिंह राजपूत ,वाहन चालक रजनीश यदुवंशी ,ग्राम रक्षा समिति के शेख महमूद के द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान सुबह रेलवे फाटक बानापुरा पर दो व्यक्ति को मोटर साईकिल से एक सफेद रंग की बोरी लेकर जाते हुए देखा और जिनका पीछा करने पर दोनों व्यक्ति मोटर साइकिल तेज गति से भगाते हुए ग्राम चतरखेड़ा मेन रोड पर गाड़ी ओर बोरी छोड़ कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस के द्वारा 500 मीटर तक पीछा करने पर अंधेरा का लाभ उठाकर दोनो आरोपी भाग गये। जब बोरी को खोल कर देखा गया तो बोरी में 12 बॉटल मेकडोवाल नंबर 1 की एवं 10 बॉटल रॉयल चैलेंजर्स की , 01 बाटल रॉयल चैलेंज की फटी हुई । कुल 22बॉटल कीमती करीब 16000 रुपए मिली जिन्हें एवं मोटर सायकिल क्रमांक MP05MB 9763 को जप्त कर थाने लाए। भागने वाले दोनो व्यक्तियो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पृथक से पंजीबद्ध किया गया। आरोपी तलाश जारी है।
बाइक सहित अवैध शराब जब्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








