---Advertisement---

बाउंड्रीवाल का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा

By
On:
Follow Us

जनभागीदारी समिति की बैठक हुई
इटारसी।
शासकीय कन्या महाविद्यालय में भी आज दोपहर को विस अध्यक्ष, कलेक्टर, एसडीएम की उपस्थिति में जनभागीदारी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्राचार्य श्रीमती कुमकुम जैन तथा जनभागीदारी समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में वर्ष 2017-18 के बजट प्रस्तुत किया। महिला छात्रावास की बाउंड्रीवाल के लिए विभाग से बजट आवंटन हेतु चर्चा कर निर्णय लिया कि इसका 17 लाख का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। इसी तरह प्राध्यापक पद पर स्वीकृति हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने पर भी सहमति हुई। बैठक में बताया कि विगत 15 वर्ष से अधिक समय से स्ववित्तीय आधार पर संचालित एमए समाजशास्त्र एवं स्नातक स्तर पर भूगोल हेतु सहायक प्राध्यापक के प्रस्ताव तथा कामर्स में रिसर्च सेंटर के लिए भी चर्चा हुई। वल्र्ड बैंक परियोजना की जानकारी एवं महाविद्यालय विस्तार भवन के समीप सुरक्षित स्थल तलाशने पर सहमति बनी तथा भूमि की तलाश पर जोर दिया। इसके लिए एक समिति के गठन करने का निर्णय लिया जो कार्ययोजना तैयार करेगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.