इटारसी। बाबईखुर्द पुलिया के आगे एक बस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना बीती शाम करीब साढ़े सात बजे की है। घायलों ने बस चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। उनका उपचार डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार सरकारी अस्पताल में भर्ती लक्ष्मण और अरविंद नामक घायलों ने शिकायत की है कि बाबईखुर्द पुलिया के आगे मेन रोड पर बस क्रमांक एमपी 47, 0131 के चालक ने उनको टक्कर मार दी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बाबईखुर्द रोड पर बस ने दो लोगों को मारी टक्कर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








