इटारसी। शिव शक्ति सेवा मंडल के करीब एक सैंकड़ा सदस्य आज सुबह बाबा बर्फानी के दर्शन करने अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए। जत्थेदार भारतभूषण गांधी ने बताया कि करीब सौ यात्री इस बार दर्शन को जा रहे हैं। यात्रा का यह 18 वा वर्ष है। सभी यात्री यहां से पहले जम्मू जाएंगे फिर वहां से श्रीनगर के लिए निकलेंगे। सुबह झेलम एक्सप्रेस से रवाना हुए जत्थे में श्रद्धालुओं का मंडल के सदस्यों ने स्वागत कर उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। बाबा बर्फानी के भक्तों ने जयकारे लगाकर तीर्थ यात्रियों को यहां से रवाना किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ जत्थे में गए एक सैंकड़ा श्रद्धालु
For Feedback - info[@]narmadanchal.com