इटारसी। बिहार से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे बच्चे आज यहां आरपीएफ को सूचना के बाद स्टेशन पर उतार लिए गए। बच्चों से बातचीत के बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनको जीआरपी को सौंपा और वहां से पूछताछ के बाद उनको जीवोदय संस्था को सौंप दिया है। सभी बच्चे अररिया बिहार के रहने वाले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 12150 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस के जनरल कोच में दस नाबालिग बच्चे उतारे गए। प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर आयी थी जिसमें से उतारे गए नाबालिग बच्चे 7 से 13 वर्ष के हैं। बच्चों से पूछताछ की गई तो उन्होंने इटारसी आने का कोई कारण नहीं बताया। सूत्र बताते हैं कि उनको महाराष्ट्र के परतवाड़ा के पास स्थित करजगांव ले जाया जा रहा था। बच्चों को पास उनकी कोई आईडी नहीं थी। उनके साथ आए एक व्यक्ति ने कहा कि उनके परिवार से आईडी मंगायी जाएगी। हालांकि फिलहाल बच्चों को जीवोदय संस्था चाइल्ड हेल्पलाइन को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक डीपी सिंह और आरक्षक वीवी प्रजापति शामिल थे।
बिहार से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे नाबालिग, उतारा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








