---Advertisement---

बीएलओ को दिया मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रशिक्षण

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर पालिका परिषद के सभागार में विधानसभा के लिए मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का प्रशिक्षण बीएलओ को दिया। रविवार को इसके लिए दो चरणों का प्रशिक्षण सत्र चला। बीएलओ को बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक किया जाना है। 5 फरवरी को इसका अंतिम प्रकाशन भी होगा। इसके अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं के नाम जोड़े जाने हैं, जिनका स्थान परिवर्तन हो गया उसे बदलना हे तथा और भी इस तरह के कई काम होने हैं।
समस्त बूथ लेबल आफिसर्स को प्रशिक्षण में बताया गया है कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर यह कार्य संपादित किया जाना है। मतदाताओं के दावे-आपत्तियां प्राप्त करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रपत्रों में जानकारी पूर्ण रूप से भरी जानी है। मतदाताओं से प्राप्त प्रपत्रों पर फोटो लगाते समय आलपिन, स्टेपलर पिन न लगाकर केवल फेबिस्टिक या गोंद से अच्छी तरह से चस्पा करना है। सभी फार्म को फाइल कवर में सुरक्षित रखना है और उस पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एवं नाम, मतदान केन्द्र क्रमांक एवं नाम, फार्मों का प्रकार तथा बीएलओ का नाम एवं मोबाइल नंबर लिखना है। ऐसी ही कई महत्वपूर्ण जानकारी बीएलओ को इस प्रशिक्षण में प्रदान की गई।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.