इटारसी। सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड अपने ग्राहकों को केवल 97 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा उपलब्ध करा रहा है, वह भी 28 दिन तक। शर्त इतनी है कि ग्राहक को 22 सौ रुपए का माइक्रोमैक्स कंपनी का भारत फोन खरीदना होगा। दोनों कंपनी का आपस में अनुबंध है। जो मोबाइल उपभोक्ता खरीदेंगे उसमें दो सिम स्लॉट होंगे और निजी कंपनियों द्वारा दी जा रही 4 जी सेवाएं भी उपयोग की जा सकेंगी। ग्राहक अपना कनेक्शन बीएसएनएल के निकटतम ग्राहक सेवा केन्द्र पर जाकर केवायसी द्वारा इसे एक्टिवेट करा सकता है।
बीएसएनएल देगा 97 में अनलिमिटेड डाटा और कॉल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








