---Advertisement---

बीस घंटे से अधिक समय से खराब है लिफ्ट

By
On:
Follow Us

लिफ्ट फिर खराब, सूचना के बावजूद सुधार में देरी
इटारसी। रेलवे स्टेशन पर लगी लिफ्ट डेढ़ वर्ष में डेढ़ दर्जन बार खराब हो चुकी है। उद्घघाटन के दिन ही खराब हो चुकी लिफ्ट खराब होने का रिकार्ड बनाकर रेलवे की प्रतिष्ठा भी खराब कर चुकी है।
बीती रात से लिफ्ट फिर खराब है। शुक्रवार की रात को करीब 1 बजे यात्रियों ने डिप्टी एसएस अनिल राय को लिफ्ट खराब होने की सूचना दी थी और श्री राय से यह सूचना संबंधित विभाग को देकर इसमें सुधार को कहा था, लेकिन बीस घंटे बाद विभाग ने इसकी सुध ली और इसमें सुधार कार्य कराना शुरु किया। लिफ्ट में सुधार के वक्त स्वयं अनिल राय भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि लिफ्ट खराब होने की जानकारी उन्हें यात्रियों से ही मिली है, इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग को सूचित कर दिया था. बता दें कि रेलवे स्टेशन पर वर्षों की मांग के बाद लगी लिफ्ट उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रही है।
पहले ही दिन खराब हो गई थी
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सांसद और विधानसभा अध्यक्ष ने रेलवे के आला अफसरों की मौजूदगी में जब इसका उद्घघाटन किया और जब अतिथि इस लिफ्ट से एफओबी पर जाने लगे तो लिफ्ट उठी ही नहीं। आखिरकार अतिथियों को सीढिय़ों से ही ऊपर जाना पड़ा. इसके बाद से डेढ़ दर्जन बार खराब होकर यह लिफ्ट रिकार्ड कायम कर चुकी है। इसमें कई बार यात्री फंस भी चुके हैं, क्योंकि लिफ्ट आधा रास्ता तय करके बीच में ही रुक चुकी है, आटो चालकों और रेलकर्मियों की मदद से ऐसे फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा चुका है।
यात्री कम, वेंडर ज्यादा उपयोग करते
रेलवे स्टेशन पर वैसे तो इस लिफ्ट को विकलांग यात्रियों के लिए लगाया गया है। लेकिन इसका उपयोग तो यात्री कम ही करते हैं, रेलवे स्टेशन के वेंडर सबसे अधिक इसका उपयोग कर रहे हैं। ऐसे युवा वेंडर जो सीढिय़ां चढ़कर आ और जा सकते हैं, वे भी लिफ्ट का ही उपयोग करते हैं। खानपान सामग्री को रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंचाने, गुटखा-पाउच बेचने वाले और रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाले इस लिफ्ट से आते-जाते देखे जा सकते हैं। खास बात यह है कि यहां एक कर्मचारी भी कार्यरत है, लेकिन वह ज्यादातर वक्त लापता ही रहते हैं, ऐसे में लिफ्ट लगाने का मकसद पूर्ण नहीं हो पा रहा है।
इनका कहना है…
मुझे पिछली रात को करीब 1 बजे यात्रियों से ही जानकारी मिली थी कि बाहर से एफओबी पर आने वाली लिफ्ट खराब है। मैंने संबंधित विभाग तक सूचना पहुंचा दी थी। कोई चिप खराब बतायी जा रही है, अभी इसमें सुधार का कार्य चल रहा है, उम्मीभद है जल्द ठीक हो जाएगी।
अनिल राय, डिप्टी एसएस

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.