इटारसी। आज दोपहर एक बेकाबू कार पुलिस थाने के नजदीक तिलक बाजार में जा घुसी। घटना में दुकान में सामान खरीद रहा एक ग्राहक घायल हो गया जबकि दुकान के सामने सुधर रही बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना में कार चालक भी घायल हो गया है। कार चालक नशे में बताया जा रहा है।
आज दोपहर करीब सवा दो बजे बस स्टैंड तरफ से ओवरब्रिज तरफ जा रही एक कार टाटा इंडिगो क्रमांक एमपी 04 सीई-9842 के चालक ने तिलक मार्केट में स्थित साहू आटो हाउस दुकान में जा घुसी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि कार चालक तेज रफ्तार था और बस स्टैंड के पास से ही कार लहराकर चला रहा था। एसीसी तिराहे पर आकर कार मुड़कर सीधे दुकान में जा घुसी। घटना के दौरान दुकान के सामने बाइक क्रमांक एमपी 05, एमके 8247 की मरम्मत कर रहे मैकेनिक शाहिद भी बाल-बाल बच गए लेकिन, दुकान पर सामान खरीद रहा एक ग्राहक इसकी चपेट में आ गया। दुकान संचालक कमलेश साहू का कहना है कि घटना में उनको करीब बीस हजार रुपए का नुकसान हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में शिकायत दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
बेकाबू कार दुकान में घुसी, ग्राहक घायल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








