इटारसी। भारतीय स्टेट बैंक केसला शाखा के पास बंधक एक मकान के ताले टूटने की जानकारी आज मकान मालिक ने यहां पुलिस थाने में दी है। इसके अलावा बैंक के अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया है। मकान मालिक ने कहा है कि घर में कुछ सामान था, यदि चोरी हुई होगी तो यह बैंक की जिम्मेदारी बनेगी।
तीन बंगला, शिवाजी नगर निवासी चंद्रभान पिता राधेलाल बाथरे ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि करीब तीन माह पूर्व उनके लिए लोन पर बैंक ने उनका मकान बंधक बनाकर सीलबंद कर दिया था। घर में उनकी पत्नी के गहने और अन्य सामान भी रखा था। उनको हाल ही में पड़ोसियों ने सूचना दी है कि मकान का ताला टूटा पड़ा है। इसकी सूचना उन्होंने बैंक अधिकारियों को भी दी है। उन्होंने कहा कि घर में यदि चोरी हुई होगी तो इसकी जवाबदारी बैंक की होगी। श्री बाथरे ने मकान की सुरक्षा की मांग भी की है।
बैंक के पास बंधक मकान के ताले टूटे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








