---Advertisement---

बैठक 12 मार्च को ब्यावरा में

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। होशंगाबाद जिला चौरिया कुर्मी समाज संगठन की बैठक 12 मार्च को ग्राम ब्यावरा में दोपहर 2 बजे से होगी जिसमें संगठन के नये अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से किया जाएगा।
संगठन के प्रवक्ता गिरीश पटेल ने बताया कि संगठन के संरक्षक मंडल एवं कार्यकारी अध्यक्ष शंभूदयाल पटेल ने बैठक का जो एजेंडा तैयार किया है, उसके अनुसार गत वर्ष के सामूहिक विवाह सम्मेलन के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत होगा। सर्व सम्मति से नए अध्यक्ष का चयन एवं कार्यकारिणी का गठन तथा ग्राम बैंगनिया के संयोजन में होने वाले वर्तमान वर्ष 2020 के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन की संपूर्ण तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। समाज संगठन के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल ने समस्त सदस्यों से इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने की अपील की है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.