इटारसी। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालवीयगंज में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली एवं सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान भोपाल म.प्र.द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु बौद्धिक प्रतियोगिता के तहत जिला स्तरीय प्रश्नमंच एवं बौद्धिक समारोह में जिले से लगभग 250 छात्रों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में रंगोली, निबंध, शास्त्रीय नृत्य एवं गायन, विज्ञान प्रश्न मंच आदि कुल 17 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में व्यक्तिगत गीत में सलोनी बेलवंशी, खुशबू भुसारे, श्रुति घुरेले, निबंध में रितिका सराठे, श्रेया साहू, रुचि शुक्ला, रंगोली में चेतन मेहरा, दिव्या कश्यप, शिवानी परसाई, चित्रकला में आलोक मिर्धा, प्रभात कलम, प्रार्थना पटेल, गीता पाठ में खुशबू भारती, सृष्टि केवट, कविता कुशवाहा, तात्कालिक भाषण में श्रुति पटेल, रूबी भदौरिया, रुचि शुक्ला, सामान्य प्रश्न मंच में बाल वर्ग में होशंगाबाद किशोर वर्ग में सोहागपुर तथा तरुण वर्ग में इटारसी की टीम विजयी रही।
पत्र वाचन प्रतियोगिता में स्नेहा चौधरी, सत्या यादव और रोशनी तथा पूजा यादव, मानस अंताक्षरी में होशंगाबाद और इटारसी की टीमें प्रथम स्थान पर रहीं। स्वरचित कविता में नंदिनी पटेल, संजना रघुवंशी एवं साक्षी धुर्वे प्रथम स्थान पर रही। दोपहर जिला स्तरीय प्रतियोगिता समापन के उपरांत विजेता छात्रों को प्रतियोगिता संयोजक रामवीर, पवन दुबे, भवानी शंकर पाराशर ने पुरस्कार दिए।
बौद्धिक के साथ संगीत में भी दिखाए हाथ
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







