---Advertisement---

ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने दिया धरना

By
On:
Follow Us

इटारसी। केसला ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने आज किसानों की समस्या को लेकर ग्राम सुखतवा में एक सभा की तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो पार्टी किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। किसानों के आंदोलन को देखते हुए जिले से अतिरिक्त पुलिस बल तथा पीटीएस से नव आरक्षक बुलाए गए थे। हालांकि कांग्रेस ने अपना आंदोलन शांतिपूर्ण रखा।
कांग्रेस के धरना आंदोलन में पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदी मूंग की राशि अविलंब दी जाए, जिले को प्राकृतिक आपदाग्रस्त घोषित कर किसानों के हित में आपदा एवं प्रबंधन के उचित कदम उठाए जाएं, सूखा वर्ष में बोयी गई फसल धान, उड़द की फसलों सहित उनकी बोवनी हेतु लिए कृषि के समस्त ऋण माफ करें तथा पूर्व के ऋणों की वसूली आगामी फसल तक स्थगित की जाए, इसके अलावा बिजली की समस्या पर भी वक्ताओं ने सरकार को घेरा।
इस अवसर पर केसला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद कश्यप, जिला पंचायत सदस्य विजय बाबू चौधरी, तारा बरकड़े, अरुण गालर, मधुसूदन यादव, अनिल दुबे, विजय चिमानिया, मदन परते, कैलाश बड़कुर, सुनील ब्रह्मवंशी, रज्जन बाजपेयी, देवेन्द्र दीक्षित, राकेश मालवीय, अनूप मेहतो सहित अनेक कांग्रेस मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.