बनखेड़ी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती ब्लाक कांग्रेस द्वारा स्थानीय अंबेडकर भवन में मनाई गई। जिसमे उपस्थित लोगों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण किये एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने नेहरू जी की विभिन्न योजना एवं योगदान के बारे मे बताया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सतीश पाण्डे , ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कुंजीलाल पटेल , नगर परिषद अध्यक्ष काशीबाई कुंजीलाल पटेल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बल्लव सातल, खेलकिशोर चौधरी, नगर अध्यक्ष दिलीप साहू, मनीष पांडे , संजू शुक्ला, पार्षद दादूवीर पटैल, वीरेन्दर बेलवंशी, मलखान मेहरा, सत्यनारायण राघुवंशी, पार्षद दुर्गेश वेलवंशी सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







