इटारसी। सिंधी समाज द्वारा इन दिनों भगवान श्री झूलेलाल जन्म महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। पूज्य पंचायत सिंधी समाज झूलण सेवा समिति एवं भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा इटारसी के आयोजन में करीब 47 रंगोली एंट्री हुई। कॉलोनी एवं कॉलोनी के बाहर सभी रंगोली देखने निर्णायक टीम पहुंची, उनका सिलेक्शन किया एवं रात को कॉमेडी विथ राहुल चेलानी शो किया गया।
कार्यक्रम राहुल चेलानी, कैलाश नवलानी ने होस्ट किया जिसमें 12 लोगों ने भाग लिया और सबको हंसाहंसा कर लोटपोट कर दिया। निर्णायक भूमिका में प्रार्थना चेलानी, भावना रामचंदानी, कशिश चंदवानी थीं।

इसी उपलक्ष्य में आज महिला वाहन रैली का आयोजन किया जो गली नंबर एक शेरावाली दरबार से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए वापस शेरावाली दरबार पहुंची। रैली का जगह-जगह स्वागत किया और पूरे सातों दिन के प्रोग्राम के प्रतियोगिताओं के फस्र्ट सेकंड थर्ड और कांसोलेशन प्राइज सिंधु भवन वितरित किए। यह जानकारी पूज्य पंचायत के प्रवक्ता नरेश गंगलानी द्वारा दी गई।