इटारसी। जिला सर्वब्राह्मण समाज तहसील इटारसी द्वारा परशुराम जयंती की तैयारियों हेतु रामपुर-गुर्रा सेक्टर की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ग्राम रूपापुर में किया। बैठक में सामाजिक कार्यों को नये आयाम तक पहुंचाने हेतु वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मार्गदर्शित किया।
बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष पं जितेन्द्र ओझा ने संबोधित कर कहा कि प्रत्येक विप्र मजबूत समाज का आधार है, संगठित होकर एकजुट होकर समाज को एकसूत्र में पिरोकर ही समाज का उत्थान संभव है। हमें इस बात का गर्व हो सकता है कि हम समाज के सर्वश्रेष्ठ कुल में पैदा हुए हैं। अन्य वर्ग हमें सम्मान के साथ संबोधित करते हैं क्योंकि इस कुल को ब्रह्य ज्ञानी कहा जाता है। किंतु जिसके कारण हम सर्वश्रेष्ठ है उस पर हमें चिंतन करना चाहिए। परशुराम जयंती के कार्यक्रम में पूर्ण तन्मयता और लगन के साथ भागीदारी करें और हम सभी के आराध्य परशुराम जयंती के सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में सहभागिता निभाकर आयोजन को सफल बनाएं।
बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ओझा, नगर अध्यक्ष अशोक दुबे, जयंती कार्यक्रम संयोजक अभिषेक तिवारी, अरविंद तिवारी, दिनेश उपाध्याय, सतीश दुबे, प्रदीप दुबे, कृष्ण कुमार दुबे, श्यामशरण तिवारी, अनिल तिवारी, राधेश्याम दुबे, मधु दुबे, प्रदीप दुबे, प्रकाश दुबे, श्रीराम दुबे, गिरिराज द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, मनोज द्विवेदी, राजेन्द्र तिवारी, मनीष तिवारी, संदीप तिवारी, दीपक दुबे, ललित दुबे, दीपक श्रोती, आलोक दीक्षित, शैलेन्द्र दुबे, कमल लाटा, संतोष दुबे, चिंतामणी दुबे, अभिषेक दुबे, सुरेन्द्र गुरू, अनुराग परसाई, विनोद पाण्डेय, विश्वनाथ तिवारी, अंकित दुबे, राजेश दुबे, अनिकेत दुबे, अमन दुबे, यतेन्द्र श्रोती, प्रकाश श्रोती, देवेश दुबे, कान्हा दुबे एवं अन्य विप्रजन उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन युवा शाखा के तहसील अध्यक्ष रजत दुबे ने किया।
1 मई को निकलेगी विशाल शोभायात्रा
सर्व ब्राह्मण समाज युवा शाखा जिलाध्यक्ष पं गिरिराज द्विवेदी ने बताया कि 1 मई को परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा परशुराम भवन से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी एवं फ्रेन्ड्स स्कूल ग्राउंड में सम्मान, विप्र मिलन समारोह होगा। 26 अप्रैल को परशुराम भवन में कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता तथा संगीत प्रतियोगिता, 27 एवं 28 अप्रैल को महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 29 अप्रैल को परशुराम सेना एवं युवा शाखा द्वारा वाहन रैली सीपीई गेट से प्रारंभ होगी, 30 अप्रैल को पूजन अभिषेक एवं पालकी यात्रा परशुराम भवन से निकाली जाएगी तथा 1 मई को द्वारिकाधीश बड़े मंदिर में यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा।