इटारसी। श्री शिव मंदिर तवानगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना। भगवान के जन्म पर नन्हें कान्हा के दर्शन करने भक्त लालायित दिखे तो कई ने कृष्ण जन्म की खुशी में जमकर नृत्य किया। पूरा माहौल वंदावनमय हो गया था।आज श्रीकृष्ण जन्म के साक्षी बनने कथा पंडाल में हजारों भक्त पहुंचे थे।
इस दौरान कथावाचक अरविंदाचार्य ने कथा को विस्तार देते हुए कहा कि जिस दिन हम ईश्वर को समझ लेंगे, ईश्वर को स्वीकार कर लेंगे तो दुख नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सांसारिक सुख-दुख सब झूठे हैं। ध्यान, आत्मचिंतन, अलौकिक सुख पाने का प्रयास नहीं करते। उन्होंने कहा कि कई बार हम दुख आने पर इतने निराश हो जाते हैं, सोचते हैं कि जगह बदल लें तो शायद दुख कम हो। हम जगह तो बदलते हैं, लेकिन खुद को नहीं बदलते, यही कारण है कि दुख कम नहीं होता।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म, नंदोत्सव में जमकर नाचे श्रद्धालु
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








