इटारसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम अंतर्गत 17 सितंबर रविवार को सुबह 7 बजे से नगर भाजपा मंडल द्वारा रेलवे स्टेशन पर सफाई की जाएगी।
उक्त निर्णय भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने बैठक कर लिया। इसके अलावा कल 17 सितंबर को ही ग्रामीण मंडल होशंगाबाद द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से विश्व्नाथ सिंघल, संदेश पुरोहित, डॉ नीरज जैन, आशुतोषशरण तिवारी, जयकिशोर चौधरी, संजय खंडेलवाल, ऋषि दुबे, मुकेश मैना,रामजीवन वर्मा,रंजीत चावला, अभिषेक तिवारी, राहुल चौरे, गोलू मालवीय, विपिन चांडक, सन्नी छाबड़ा, रूपचंद अहिरवार, राजू बकोरिया, दीलीप पटेल, नीलेश चौधरी, संदीप मालवीय, गोपाल शर्मा, मंजीत क्लोसिया ,शैलेश ओसवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा कार्यकर्ता कल करेंगे स्टेशन पर सफाई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







