इटारसी। जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का वर्तमान पदाधिकारियों ने यहां रेस्ट हाउस में फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक बस्तवार, केपी मेहरा, संतोष राजवंशी का सम्मान किया। इस अवसर पर दीपक बस्तवार ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर हमारे देश के आदर्श पुरूष हैं जिनके द्वारा निर्मित संविधान का पूरा भारत पालन कर रहा है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूपसिंह अहिरवार, जिला मीडिया प्रभारी सीमा कैथवास, जिला आईटी सेल प्रभारी प्रहलाद निकम, अभिषेक चुटीले, राजू (सिकंदरद्ध) बकोरिया, पूरन मेषकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का रेस्ट हाउस में हुआ सम्मान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







