होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक दिवसीय कार्यशाला संभागीय कार्यालय होशंगाबाद में संपन्न हुई। कार्यशाला में पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, डॉ. राजेश शर्मा, माधुरी हर्णे, कल्पना शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री माया नारोलिया, जनपद अध्यक्ष संगीता सोलंकी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुनील राठौर, जिला कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता माया नारोलिया ने कार्यकर्ताओं को महिला मोर्चा की पृष्ठभूमि व योगदान विषय पर संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता पुर्विया की। मोर्चा उपाध्यक्ष मोनिका चौकसे व जिला महामंत्री गायत्री सोनी ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता पुर्विया ने भाजपा की कार्य पद्धति व सैद्धांतिक विषय पर उद्बोधन दिया। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता तोमर ने की। इस अवसर पर मोर्चा जिला मंत्री सुश्री नामदेव व जिला उपाध्यक्ष सविता राज ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया।
तृतीय सत्र में रंजना मीना व जिला उपाध्यक्ष हेमा पुरोहित ने हमारे पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद, मुखर्जी, डॉ. विजयाराजे सिंधिया, डॉ. केशवराव, बलिराम हेडगेवार विषय पर विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोनिका चौकसे व जिला महामंत्री गायत्री सोनी ने की। कविता तिवारी, नेहा पटेल, कीर्ति वर्मा, मनोरमा राजपूत ने वक्ताओं का स्वागत किया। चतुर्थ सत्र में वक्ता के रूप में रीता ठाकुर व चित्रा शर्मा ने सोशल मीडिया की बारिकियां बतायीं। अध्यक्षता हेमा पुरोहित, कविता तिवारी ने की। वक्ताओं का स्वागत ममता सिलावट,इंदिरा राठौर,राजकुमारी सोनी, अनीता श्रीवास्तव,विद्या मीना, रेखा स्वामी ने किया। संचालन जिला महामंत्री ममता तोमर व वर्गगीत दीपिका नामदेव, हेमा पुरोहित ने गाया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भाजपा महिला मोर्चा की एक दिवसीय कार्यशाला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com