इटारसी। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की आयोजित कामक़ाज़ी बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के 34 वार्डों के 11 केंद्र प्रभारी नियुक्त किए। इसके अलावा समस्त 34 वार्डों में ११ केंद्रों पर बैठक का आयोजन होगा। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यों को बूथ तक संचालित करने के लिये इस योजना को बनाया गया है। इसमें हर वार्ड में वार्ड स्तर पर ११ सदस्य की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसी प्रकार बूथ पर भी कार्यकारिणी बनाई जाएगी। पार्टी के आगामी कार्यक्रम को बूथ पर करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष प्रांशु राणे, नगर अध्यक्ष नीरज जैन, युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष विपिन चांडक, जोगिन्दर सिंघ, सभापति राकेश जाधव, सुनील जी, गोपाल शर्मा, कुलदीप रघुवंशी, विपुल चौधरी, मयंक महतो, प्रिंस सलूजा, जित्तु भडोरिया, चेतन चौरे, संदेश अग्रवाल, गौरव बड़कुर, संजय मालवीय, विकाश वैष्णव, प्रतीक शुक्ला अंकित सोनी, इल्लु शर्मा, पवन उसरेटे एवं समस्त युवा साथी उपस्थित थे।
भाजयुमो की बैठक में बनी आगामी योजना
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








