इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर इकाई ने आज गरीब बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। मोर्चा के सदस्य आज नाला मोहल्ला पहुंचे और गरीब बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरित किए। संगठन के कार्यक्रम के अंतर्गत मोर्चा के अध्यक्ष राहुल चौरे के साथ अन्य सदस्यों ने गरीब बस्ती में जाकर बच्चों को मिठाई एवं पटाखे बांटकर उनको दीपावली की शुभकामनाएं दीं और पढ़ाई करके अच्छे नागरिक बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर पालिका में सभापति राकेश जाधव, गोपाल शर्मा, प्रिंस सलूजा, राजसिंघ नाथ, शुभम ठाकुर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
भाजयुमो ने गरीब बस्ती में मनायी दीवाली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








