होशंगाबाद। नगरपालिका द्वारा नगर को विशेष सौगातें दी जा रही है, जिसके चलते 12 जून को अतिथियों द्वारा कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि 12 जून को काली मंदिर के पीछे, जुमेराती में प्रात: 12 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सबके लिए आवास योजनान्तर्गत नव निर्मित आवासों में हितग्राहियों का गृहप्रवेश कराया जाएगा। बालागंज प्रायमरी स्कूल के नव निर्मित भवन का लोकार्पण का होगा। गोंदरी घाट मालाखेड़ी सीमेंट रोड निर्माण कार्य शुभारंभ हेतु भूमिपूजन किया जाएगा। बोहरा समाज कब्रिस्तान में विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण एवं वार्ड 26 के नवनिर्मित सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राव उदयप्रताप सिंह रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि मधुकर हर्णे, शिव चौबे, भरतसिंह राजपूत रहेंगे। उन्होंन नागरिकों से इस कार्यक्रम में आने का आग्रह किया है।
भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








