---Advertisement---

भोजन, कपड़े सहित गृहस्थी का सामान जला, बेवश देखते रहे ग्रामीण

By
On:
Follow Us

तीन गांवों में तीन दर्जन मकान जले, एक बच्ची की मौत
इटारसी। जिले में आगजनी की दो बड़ी घटनाओं में करीब दो दर्जन से अधिक मकान जलकर राख हो गए और इतने ही परिवार खुले आसमान के नीचे जीने का मजबूर हो गए। इन परिवार के लोगों के पास अपना भोजन, कपड़े और गृहस्थी का सामान जलते देखने के अलावा कोई चारा न था।
पहली घटना सिवनी मालवा तहसील के ग्राम नाहरकोला के टोला पोलाय में हुई जहां आग से करीब 20 मकान जल खाक हो गये। आग से घरों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। आग से मकान और मकान में रखा सामान, अनाज, कपड़ा, भोजन सामग्री सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
गांव में आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई परन्तु समय पर नहीं पहुंच सकी और आग का विकराल रूप देख ग्रामीणों ने परेशान होकर स्वयं के संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और देखते ही देखते अनेक मकान आग में जलकर खाक हो गये, अब कई परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हंै, राजस्व अमले ने पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा है,
बीस परिवार हुये बेघर
ग्राम पंचायत नाहरकोला के टोला पोलाय में लगी भीषण आग से दीनदयाल पिता बाबूलाल आदिवासी, संजय पिता बाबूलाल, अनिरूद्व पिता बाबूलाल, देवीसिंह पिता बाबूलाल, पृथ्वीसिंह पिता अनोखीलाल, अमीरसिंह पिता अनोखीलाल, अर्जुनसिंह पिता अनोखीलाल, शिवचरण पिता हरिया, राजकुंवरवाई पति राम विलास गौंड, बारेलाल पिता बाबूलाल, शैतानसिंह पिता बारेलाल, जयसिंह पिता बाबूलाल, मांगीलाल पिता बाबूलाल, अन्तराम पिता जयसिंह गौंड, मुकेश पिता शिवचरण, सेवाराम पिता गंगाराम, राजू पिता रामबिलास, सतीश पिता रामविलास आदि के घर पूरे जलकर खाक हो गए हैं.
डोंगरवाड़ा में आग से 6 मकान खाक
होशंगाबाद जिला मुख्यालय से सटे डोंगरवाड़ा गांव में आग से 6 मकान जलकर खाक हो गए और लाखों रुपए का नुकसान हो गया। 6 मकानों में रहने वाले 10 परिवारों को नुकसान हुआ है। खाने-पीने की चीजें तो दूर ओढऩे और बिछाने तक को कुछ नहीं बचा है। ग्रामीणों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद दमकल पहुंची और पूरी आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर एसडीओपी एसएन चौधरी, देहात थाना प्रभारी आरके पाठक, तहसीलदार सहित अन्य अमला पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्री, राम अवतार, मोहन, पारवती, डालचंद्र, रामेश्वर, राम अवतार, किशोरी, भगवानदास, बालचंद्र का घर नुकसान हुआ है।
इसी तरह से जिले के सोहागपुर तहसील के ग्राम गोपालपुर में खेतों की नरवाई में की आग पहुंची। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग बुझाने के प्रयास में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसे तो एक 8 साल की बच्ची कंचन अहिरवार की आग में झुलसने से मौत हो गई। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाव में आग लगने से लगभग 12 घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही डॉक्टरों के दल सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों का अमला मौके पर पहुंचा है। बताया जा रहा है की आग में झुलसने वाले ग्रामीणों की संख्या में बढ़ सकती है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.