इटारसी। नगर कांग्रेस कमेटी भोजन सहायता ग्रुप ने लगातार 20 दिनों तक निरंतर सेवा प्रदान करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। कमेटी ने सभी सहयोगियों के साथ दानदाता और सेवादारों के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि भोजन सेवा ग्रुप को लगातार 20 दिनों तक जो निरतंर सेवा प्रदान की गई। इस कोविड 19 कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में पीडि़त मानवता की सेवा के लिए जो भी हमारे सहयोगी बने। इस सहयोग, सेवा भाव, आशीर्वाद से हम इस पुण्य सेवा कार्य के चलते हमारे नगर व देश के अन्यत्र स्थानों को आने जाने वाले श्रमिकों व जरूरतमंदों को स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करा सके।
उन्होंने कहा कि इस पुण्य कार्य में सहयोग व सेवा के लिए हम इस आशा और विश्वास के साथ कि आप का सहयोग हमेशा निरन्तर प्राप्त होता रहेगा। जरूरत होने पर सेवा के इस प्रकल्प के साथ हम अल्प विराम के साथ पुन: हाजिर होंगे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
भोजन सहायता ग्रुप ने जताया आभार

For Feedback - info[@]narmadanchal.com