इटारसी। किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। आज सुबह से कृषि उपज मंडी में पूरा प्रशासन मौजूद है। एडिशनल एसपी शशांक गर्ग, एसडीओपी अनिल शर्मा, एसडीएम अभिषेक गेहलोत और टी आई भूपेंद्र सिंह मौर्य, तहसीलदार कदीर खान एनएच पर रैसलपुर से पथरोटा तक राउंड लगा रहे हैं। मोबाइल पेट्रोलिंग जारी है। किसानों के आंदोलन का समय तय नहीं है, अत: प्रशासन कोई कोताही नहीं करना चाहता। सुरक्षा के मद्देनजर पीटीएस पचमढ़ी, पुलिस लाइन होशंगाबाद से भारी मात्रा में पुलिस बल बुलाया गया है। एनएच 69 के अलावा गांव से आने वाले मार्ग पर भी पुलिस बल लगाया गया है। किसानों के रैसलपुर से पथरोटा के बीच दोपहर 12 से 3 बजे तक नेशनल हाइवे पर आंदोलन करते की आशंका है।
मंडी बना छावनी, पुलिस और प्रशासन के अफसर मौजूद
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







