होशंगाबाद। होशंगाबाद जिले में बच्चों का पोषण स्तर बढाने के लिए महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा समुदाय तथा जन सहयोग पर आधारित अटल बाल पालक योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत अब तक 380 आंगनबाड़ी केन्द्रों को 4 लाख 39 हजार 236 रूपए का जन सहयोग प्राप्त हो चुका है। इससे आंगनबाडी केद्रों में बिजली की व्यवस्था, पंखे, कूलर, कुर्सियां, एलईडी टी.वी., गणवेश, साइकिल, खिलौने तथा किताबें उपलब्ध करायी गई हैं।
एसडीएम होशंगाबाद श्री मनोज उपाध्याय के विशेष प्रयासों से गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट खरखेड़ी ने 2 आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लिया है। मंदिर ट्रस्ट ने अटल बाल पालक के रूप में आंगनबाड़ी केन्द्र खरखेड़ी एवं खोकसर को कुर्सियां, पंखे, वालपेंटिंग एवं अन्य कार्यों के लिए 42 हजार रूपए की राशि प्रदान की गई है। मंदिर ट्रस्ट की राशि का उपयोग बच्चों का सुपोषण बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। अन्य मंदिर ट्रस्ट भी बच्चों के कल्याण के लिए अटल बाल पालक के रूप में सहयोग कर सकते हैं।
मंदिर ट्रस्ट बना अटल बाल पालक
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








