इटारसी। शहर व आस पास के ग्रामीण अंचल में कार्यरत दैनिक एवं असंगठित मजदूरों की प्रतिनिधि संस्था मजदूर संघ समिति इटारसी की एक प्रमुख बैठक वरिष्ठ संरक्षक अशोक टेलर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कविवर भवानी प्रसाद मिश्र ऑडीटोरियम भवन में स्थित मजदूर संघ कार्यालय में आयोजित इस बैठक में निर्णय लिया कि 29 दिसंबर को मजदूर संघ समिति का 8 वॉ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मजदूरों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही प्रशासन के सहयोग से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित मजदूर हितैषी योजनाओं एवं श्रम अधिकारों के अवगत कराया जाएगा। उपरोक्त बैठक में मजदूर संघ समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र चौरे, संस्थापक सचिव तुलसीराम कुशवाहा, कोषाध्यक्ष लीलाधर साजवानी, उपाध्यक्ष रामा मानवतकर, वरिष्ठ सदस्य सिकन्दर बकोरिया, विनोद आदि उपस्थित थे।
मजदूर संघ समिति 29 को मनायेगी स्थापना दिवस
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








