इटारसी। पिछले हफ्तेभर से मनचले युवक से परेशान लोगों ने शुक्रवार सुबह उसकी जमकर धुनाई कर दी और इसके बाद थाने ले जाकर उसे पुलिस को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण पंजीबद्ध कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
नाला मोहल्ला में कुछ परिवार के सेप्टिक टेंक पाइप चौक हो जाने से वे शौच के लिए बाहर जा रहे हैं। बताया जाता है कि समस्या ठीक होने में दो चार दिन लग सकते हैं। इधर बाहर शौच को जा रही महिलाओं और किशोरियों से एक मनचला कुछ दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। नागरिकों का कहना है कि इकराम उर्फ शिक्कू पिता मनोज निवासी नाला मोहल्ला मोबाइल से इनके वीडियो बना रहा था और अश£ील कमेंट्स करता था। उसने किशोरी को रास्ते में रोककर हाथ पकड़ा था। वहीं शुक्रवार को एक महिला के साथ भी ऐसा ही किया तो महिला ने शोर मचा दिया। इसके बाद एकत्र हुए लोगों ने उसे पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। थाने में मौजूद मोहल्ले के ही रानू हनोतिया ने बताया कि युवक आदतन अपराधी है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक इकराम के पास से एक चाकू बरामद किया है और दोपहर में न्यायालय पेश कर दिया है जहां से उसे जेल भेज दिया है।
मनचले की जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








