---Advertisement---

मसीही समाज की धार्मिक सभा शुरु

By
On:
Follow Us

इटारसी। क्रिश्चियन यूथ एसोसियेशन के तत्वावधान में आज से फे्रन्डस स्कूल मैदान पर मसीही समाज की धार्मिक सभा शुरु हो गई है। सभा में आज पहले दिन पास्टर जॉन थामस ने पवित्र बाइबल के वचनों को सुनाया। उन्होंने बताया कि पवित्र बाइबल में हजारों वर्ष पूर्व भविष्यवाणी के अनुसार नियत समय पर प्रभु का जन्म मानव जाति के उद्धार के लिए हुआ। परमेश्वर ने जिस उद्देश्य से अपने पुत्र प्रभु यीशु को इस संसार में भेजा था, उसकी पूर्ति करते हुए वह मानव जाति के पापों को अपने ऊपर लेकर क्रूस पर बलिदान हुआ। मृतकों में से जी उठने के पश्चात स्वर्गारोहण के पहले उसने अपने अनुयायियों से यह प्रतिज्ञ की थी कि वह शीघ्र ही अपने लोगों को स्वर्ग में ले जाने के लिए आने वाला है।
प्रभु यीशु मसीह के दोबारा आगमन के पहले, यदि हमें मृत्यु का सामना करना पड़ा तो क्या हम तैयार हैं? अपने प्रवचनों में पास्टर जॉन थामस ने कहा कि पृथ्वी पर जन्मे हर मनुष्य को एक न एक दिन मरना अवश्य है। लेकिन शारीरिक मृत्यु जीवन का अंत नहीं है। मृत्यु के पश्चात दो मार्ग हैं, दोनों मार्ग अनंतकाल के लिए हैं। किस मार्ग से जाना है, यह निर्णय मृत्य के पहले लेना है। किस प्रकार हम स्वर्ग के भागीदार बन सकते हैं। यह सारी बातें अपने प्रवचनों में प्रवचनकर्ता ने पहले दिन बतायी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जयराज सिंह ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य प्रभु यीशु के प्रेम संदेश को लोगों तक पहुंचाना हैं। सभा में 24 से 26 नवंबर तक अजमेर के वक्ता रेव्ह. सचिन क्लाईव प्रवचन देंगे। इन सभाओं में नई तकनीक से बड़ी स्क्रीन पर बाइबल में लिखी घटनाएं जो पूरी हो चुकी हैं उन्हें दिखाया जाएगा और विशेष आत्मिक गीत क्रिश्चियन यूथ क्वायर द्वारा प्रस्तुत किये जाएंगे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.