इटारसी। शुक्रवार को रेलवे कर्मचारी मस्जिद हुदा नयायार्ड इटारसी के तत्वावधान में मुस्लिम समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस सेवादल के संगठन शेष मेहरा, विशेष अतिथि कांग्रेस लीगल सेल जिलाध्यक्ष पारस जैन, मध्य प्रदेश विद्युत समिति अशासकीय सदस्य धरेलू उपकोक्ता आरिफ खान शामिल हुए।
रेलवे कर्मचारी मस्जिद हुदा के तत्वावधान में तीसरे वर्ष में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह हमसफर मैरिज गार्डन नयायार्ड में आयोजित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष शेख फारुख ने बताया कि मुस्लिम समाज द्वारा शहर से जुड़े बच्चों को भी शामिल किया गया जिन्होंने 60 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये और मुस्लिम समाज के अलावा दूसरे बच्चों का भी सम्मान किया। दसवीं में प्रथम स्थान पर सलिना बानो फारूक शाह ने 90 प्रतिशत प्राप्त किया और 12 वीं कक्षा में अरशद खान वाहिद खान ने 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसके साथ ईशान खान, निखत खान, अब्दुल अनस, अरशद खान, रोशनी मिश्रा, आदित्य पटेल और लगभग 125 से 135 लोगों का सम्मान किया गया। मंच संचालन मस्जिद कमेटी सचिव शेख यूनुस ने किया। आभार व्यक्त अमीन अंसारी ने किया। कार्यक्रम के इस मौके पर जरियाफ अली, एम अली, आरिफ खान, रोहित अहिरवार, हेमराज सिसोदिया, अमन अली, शाहरुख खान, नदीम खान आदि लोग उपस्थित थे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
मस्जिद कमेटी ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com