इटारसी। नगर में लगी महापुरुषों एवं शहीदों की प्रतिमाओं पर कलर करवाए जाने के संबंध में भारतीय मोदी आर्मी के सदस्यों नेमुख्य नगरपालिका अधिकारी को आवेदन पत्र सौंपा। मोदी आर्मी के प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग देव गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से भारतीय मोदी आर्मी ने कार सेवा शुरू की है। जिसमें नगर में लगी महापुरुषों एवं शहीदों की प्रतिमाओं का जलाभिषेक हर महीने के प्रथम रविवार को किया जाता है।
किन्तु पिछले कई महीनों से शहर में स्थापित प्रतिमाओं का रंग धूप धूल लगने से निकल चुका है। जिसमें शांति भवन तिराहे पर लगी मेजर ध्यानचंद, बस स्टैंड स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, सोनासांवरी स्कूल में गांधी प्रतिमा, वाचनालय में स्थापित बालकृष्ण जोशी की प्रतिमा का रंग पूर्ण रूप से निकल गया है। सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास लगे बंद स्ट्रीट लाइट को चालू करने की सूचना दी। संगठन मंत्री ने सीएमओ से निवेदन किया है कि इसेे संज्ञान में लेकर शीघ्रता से प्रतिमाओं पर कलर कराएं।
इस अवसर पर मोदी आर्मी जिलाध्यक्ष प्रदीप, महामंत्री विकास यादव, मंत्री रोहित प्रजापति, नगराध्यक्ष अमित प्रजापति, उपाध्यक्ष गोविंद चौरे, महामंत्री चंदू पाराशर, मंत्री नितिन वर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक प्रजापति, शिवा चौहान, मनोज अहिरवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
महापुरुषों की प्रतिमा पर कलर करने सौंपा ज्ञापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








