इटारसी। श्री बूढ़ी माता मंदिर मालवीयगंज में श्री शतचंडी महायज्ञ और मेला प्रारंभ हो गया है। श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन आज से श्रद्धालुओं का यज्ञ में पहुंचना प्रारंभ हो गया है। ज्यादातर महिला श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा लगा रही हैं। मंदिर के पीछे स्थित मैदान पर लगे मेले में बच्चे झूलों और तथा खानपान सामग्री का लुत्$फ उठाने लगे हैं। मेले में आगामी दिनों में भक्तों की और संख्या बढ़ेगी।
आज सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक पूजन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ एवं रूद्राभिषेक यज्ञ चला तथा शम को आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। यह क्रम निरंतर चलेगा और 10 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से पूर्णाहुति, पूजन, आरती, प्रसाद वितरण, ब्राह्मण व कन्याभोज, महाप्रसाद वितरण होगा। आज से ही मंदिर परिसर में प्रवचनों की श्रंखला प्रारंभ हो गई है जो से 9 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
महायज्ञ शुरु, भक्त पहुंचने लगे यज्ञ मंडप की परिक्रमा को
For Feedback - info[@]narmadanchal.com