इटारसी। इस रविवार को जैविक बाजार महावीर जैन हायर सैकंड्री स्कूल में लगेगा। ग्राम सेवा समिति निटाया और रोहना की ओर से हेमंत दुबे ने बताया कि ग्राम सेवा समिति को जहर मुक्त खेती जहर मुक्त रसोई की अपनी मुहिम में इस बार महावीर जैन हायर सेकेंडरी स्कूल का साथ मिला है। स्कूल प्रबंधन के सहयोग से यह विशेष जैविक बाजार आयोजित किया जा रहा है।
रविवार को यह जैविक बाजार का प्रात: 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। ग्राम सेवा समिति ने इस विशेष जैविक बाजार को सफल बनाने के लिए आप सभी नगर वासियों को आमंत्रित करती है। उन्होंने बताया कि जैविक बाजार में अनाज, सब्जियां, मसाले, फल, गुड़ और दूध से बने उत्पाद भी प्रदर्शित किये जाएंगे। श्री दुबे ने आमजन से आग्रह किया है कि अपने शरीर को जहरीले खाद्य पदार्थ खाकर बीमार करने की जगह जैविक अपनाएं। जब बीमारियां कम होंगी तो आर्थिक बचत भी होगी और शरीर भी स्वस्थ रहेगा।
महावीर जैन हायर सैकंड्री स्कूल के संचालक चिंटू जैन ने बताया कि 17 नवंबर को स्कूल परिसर में फन फेयर का आयोजन है। इस दौरान ही ग्राम सेवा समिति को जैविक बाजार के लिए स्टाल्स उपलब्ध कराये गये हैं। उन्होंने बच्चों के पालकों के साथ ही आमजन से भी अनुरोध किया है कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं।
महावीर जैन स्कूल में लगेगा जैविक बाजार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







