इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने डीजल लोको शेड स्टाफ कैंटीन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य अतिथि डॉ मंजूलता तिवारी एवं सुभ्रा अनुराग दत्त त्रिपाठी, अध्यक्ष महिला समाज सेवा समिति की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। विशेष अतिथि अतिथि आशा सिंग, राजश्री पिल्लै थीं. संचालन दमयंती सैनी ने व आभार जावेद खान ने किया। इस अवसर पर डॉ. श्रीमती तिवारी ने महिलाओं का स्वास्थ्य शिविर लगाने की बात कही। सुभ्रा त्रिपाठी ने महिलाओं को मदर टेरेसा, लक्ष्मी बाई आदि को आदर्श बताया। घनश्याम दुगाया ने कहा कि जल्द महिलाओं को 1 दिनी टूर पर भोजपुर ले जाया जाएगा। इस अवसर पर मनोज रैकवार अध्यक्ष वेसेरेईयू, अरविन्द हनोतिया कोषाध्यक्ष, अनुभव पाल, एम नजीब आदि मौजूद थे।
महिलाओं का स्वास्थ्य शिविर की घोषणा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








