इटारसी। महिला कांग्रेस ने महिला दिवस पर गांधी नगर स्थित मेहरा निवास पर विचार गोष्ठी एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं का सम्मान किया। कांग्रेस नेत्री नलिनी मेहरा ने महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रो में अपनी जागरूकता बढ़ाने हेतु विचार रखे। पूर्व नपाध्यक्ष नीलम गांधी ने महिला अपराधों की रोकथाम एवं महिला सशक्तिकरण की बात की। कमला राठौर ने महिलाओं को प्रदत उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मालती देवी शर्मा ने झांसी की रानी एवं इंदिरा गांधी के जीवन संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम में ममता दुबे, अमित दुबे, गंगोत्री भाट, प्रफुल्ला ठाकुर, शशि दुबे, चंपा बाई, कलाबाई, मंजू भट्ट, सत्यवती, शालू गोस्वामी, सुमन राठौर, चंपा भाटी उपस्थति थे।
महिला दिवस पर बताए उनके अधिकार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। महिला दिवस के मौके पर एनयूएलएम की सिटी मैनेज़र दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में सहायक कमला चौरे, जीवोदया से नाज़ आदि ने नाला मोहल्ला में पीली बिल्डिंग और ओझा बस्ती में पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकार बताए। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की तथा स्वच्छता से रहने के फायदे बताए। महिलाओं को रोज़गार से जुडऩे के लिए प्रेरित किया। नाला मोहल्ला में महिलाओं को जीवोदय की तरफ से स्कार्फ वितरण किया और ओझा बस्ती में महिलाओं को चुनरी नामक खेल भी खिलाया गया।
महिलाओं को मिला सम्मान, बताए उनके अधिकार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








