इटारसी। केसला ब्लाक के ग्राम गौमतीपुरा की एक प्रसूता और उसके बच्चे की मौत होने पर महिला के परिजनों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार केसला के गौमतीपुरा की महिला राधा विनोद चौधरी 35 वर्ष को आज शाम 4 बजे सरकारी अस्पताल में डिलेवरी के लिए भर्ती कराया था जहां उसने सर्जरी के माध्यम से हुई प्रसूति में एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन शाम को पांच बजे उसकी मौत हो गई तथा रात 8 बजे से महिला की तबीयत भी बिगडऩे लगी और उसे झटके आने लगे। कुछ देर बाद महिला की भी मौत हो गई. बच्चे और महिला की मौत पर महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया तो प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। टीआई भूपेन्द्र सिंह मौर्य ने दलबल के साथ पहुंचकर महिला के परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया है।
महिला और बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







