---Advertisement---

महिला यात्री से छेड़छाड़

By
On:
Follow Us

इटारसी। रविवार की रात समता एक्सप्रेस में फिर एक आदिवासी महिला के साथ छेड़छाड़ हो गयी। महिला छत्तीसगढ़ से हजरत निजामुद्दीन की यात्रा कर रही थी।
महिला ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की शिकायत यहां जीआरपी में दर्ज करायी है। घटना बैतूल से ट्रेन चलने के बाद बैतूल और घोड़ाडोंगरी के बीच की बतायी जा रही है। महिला से छेड़छाड़ करने वाले यात्री की पहचान भी हो गयी है और जीआरपी ने उसे हिरासत में भी ले लिया है। फरियादी नारायणपुर छत्तीसगढ़ निवासी गरिमा धुर्वे 26 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि वह समता एक्सप्रेस की बर्थ एस-7 की सीट नंबर 15 पर नागपुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए सफर कर रही थी कि बैतूल से घोड़ाडोंगरी के बीच एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। यात्री की पहचान बंटी गोस्वामी पिता सुरेश 21 वर्ष निवासी पुलभट्टा ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड के रूप में हुई है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.