इटारसी। आज आबकारी विभाग ने अवैध शराब विक्रेता और निर्माताओं के खिलाफ अभियान चलाया। विभाग ने विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब और महुआ लाहन जब्त किया है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमिताभ जैन ने बताया कि आसफाबाद में नीरू कुचबंदिया के घर से कच्ची शराब बनाने के लिए संग्रहित 195 किलोग्राम महुआ लाहन, मोहन कुचबंदिया के घर से 120 किलो महुआ लाहन तथा नाला मोहल्ला में प्रकाश बाबूलाल के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण कायम कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
आज की कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमिताभ जैन के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक राजेश साहू ने की। टीम में कि मुख्य रूप से आबकारी आरक्षक कृष्ण कुमार चौरे, मदन रघुवंशी, मनोज रघुवंशी, राजेश गौर का उल्लेखनीय योगदान रहा।
महुआ लाहन और कच्ची शराब जब्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








