इटारसी। परिवार परामर्श केन्द्र ने आज एक दूधमुंही बच्ची को उसकी मां से मिला और दंपत्ति को भी आपसी समझौते के लिए समझाइश दी। परिवार परामर्श केन्द्र के मनीष ठाकुर ने बताया कि हरदा निवासी युवक की पत्नी यहां मायके में थी। उसका पति उसे लेने आया लेकिन पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया तो युवक उसकी पांच माह की दूध पीती बच्ची को लेकर भाग गया। सूचना के बाद परिवार परामर्श केन्द्र में युवक को बुलाया और महिला को बच्ची को वापस सौंपा। मौजूद सदस्यों राकेश गौर, शालिनी यादव और सिपाही रचना सिंह ने दोनों परिवार को आपस में समझौता कर परिवार बचाने की सलाह दी गई। दोनों की शादी को अभी दो साल भी पूरे नहीं हुए और लड़की मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा का आरोप लगाकर मायके आ गई है। परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्य पूरा प्रयास कर रहे हैं कि यह गृहस्थी फिर से आबाद हो जाए। परामर्श केन्द्र के सदस्यों ने 11 जुलाई को समझौते के लिए दोनों परिवारों को फिर से बुलाया है।
मां से दूधमुंही बच्ची को मिलाया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







