होशंगाबाद।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के 9 जून को होने वाले मातृशक्ति सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने एवं सम्मेलन को सफल बनाने भाजपा संभागीय कार्यालय में महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री माया नारोलिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता पुर्विया ने मार्गदर्शन दिया।
संबोधित करते हुए श्री महाजन ने कहा कि भाजपा में महिला मोर्चा की एक अहम भूमिका है। महिला कार्यकर्ता परिवारों में घर-घर जाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करती हैं। श्रीमती नारोलिया ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में महिला मोर्चा का सर्वप्रथम सम्मेलन होशंगाबाद जिले में किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ रहे है। उन्होंने महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियां से अधिक से संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को मातृशक्ति जिला सम्मेलन में लाने का आव्हान किया। जिलाध्यक्ष ललिता पुर्विया ने मातृशक्ति सम्मेलन के सफल संचालन के लिए मंडल प्रभारियों को नियुक्ति की जो अपने प्रभार के मंडलों में बैठक लेंगी। होशंगाबाद नगर मंडल में प्रभारी हेमा पुरोहित, ग्रामीण एवं केसला मंडल प्रभारी रीता ठाकुर, इटारसी मंडल ममता तोमर, सोहागपुर मंडल कविता तिवारी, बाबई एवं आरी मंडल विद्या मीना, सिवनी मालवा नगर, ग्रामीण एवं शिवपुर मंडल गायत्री सोनी, पिपरिया नगर एवं ग्रामीण मंडल दीपिका नामदेव, बनखेड़ी एवं चांदौन मंडल सविता राज, भीलटदेव एवं डोलरिया मंडल का प्रभारी प्रीति शुक्ला को दिया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
मातृशक्ति सम्मेलन को लेकर महिला मोर्चा की बैठक
For Feedback - info[@]narmadanchal.com