इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने प्रदेश के दो दर्जन जिलों में जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। श्री शर्मा ने प्रदेश महामंत्री संगठन सुहास भगत की सहमति से यह घोषणा की है।
भाजपा ने नये जिलाध्यक्ष के नाम में लगातार तीसरी बार पिपरिया को महत्व दिया है। इससे पूर्व पूर्व विधायक हरिशंकर जैसवाल और उनसे पहले संपत मूंदड़ा के पास यह दायित्व था। ये दोनों भी पिपरिया निवासी हैं। तीसरी बार पिपरिया के ही माधवदास अग्रवाल को जिलाध्यक्ष घोषित किया है।
माधवदास, भाजपा के नये जिलाध्यक्ष घोषित


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






