इटारसी। आज दोपहर ढाई बजे के बाद मानसून ने बाकायदा अपनी उपस्थिति का अहसास करा दिया। इस सीजन में पहली बार इतना तेज और देर तक पानी बरसा है जिससे निचले इलाके जलमग्न हो गए और कुछ सड़कों पर पानी भी भर गया। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आसमान पर काले घने बादल आए और हल्की हवाएं शुरु हो गईं। कुछ ही देर में तेज और बड़ी बूंदों वाला पानी बरसने लगा जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।
पहली बार करीब बीस मिनट हुई बारिश ने ही बाजार की सूरत बिगाड़कर रखी दी। बाजार में कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, अतिक्रमण का खामियाजा राहगीरों को उठाना पड़ा। पुराने फल बाजार से भारत टाकीज रोड और सब्जी मंडी के चबूतरों के बीच पानी भर जाने से बाजार आए ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मानसून ने कराया उपस्थिति का अहसास
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







